Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने G-20 शिखर सम्मेलन में की शिरकत, PM Modi से त्रासदी पर भी की चर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 03:33 PM (IST)

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भाग लिया। सीएम ने इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज में भाग लिया। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हिमाचल में आई त्रासदी व प्रदेश से जुड़े हित के मुद्दों पर बातचीत भी की।

    Hero Image
    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की G-20 शिखर सम्मेलन में की शिरकत

    शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी मुलाकात की और उनके समक्ष प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ (National Disaster) घोषित करने का आह्वान किया।

    बीते दो महीनों में बारिश और भूस्खलन से हुआ इतना नुकसान

    मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

    हिमाचल को विशेष राहत पैकेज की मांग की

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। आपदा के कारण प्रदेश में हुए अभूतपूर्व नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भुज और केदारनाथ में आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

    ये महमान रहे उपस्थित

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित अन्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, 19 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    ये भी पढ़े:- CM सुक्‍खू ने जनता के नाम किया वीडियो संदेश जारी, पर्यटकों को प्रदेश में आने का दिया न्‍यौता