विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh में सुक्खू बने सीएम, शपथ समारोह में दिखी कांग्रेस पार्टी की एकता

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 11 Dec 2022 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2022 02:25 PM (IST)

Sukhvinder Singh Sukhu Oath Live Updates सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुक्खू हिमाचल के ...और पढ़ें

Sukhvinder Singh Sukhu Oath Live Updates सुक्खू के शपथ समारोह में कांग्रेस नेता।
Sukhvinder Singh Sukhu Oath Live Updates सुक्खू के शपथ समारोह में कांग्रेस नेता।

शिमला, जागरण संवाददाता। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सुक्खू हिमाचल के 15वें सीएम बन गए हैं। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की एकता दिखाई दी। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल

सुक्खू ने शपथ लेते ही कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी के 'रथ' को रोक दिया है। 

राहुल ने प्रतिभा सिंह को दी जीत की बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे, जिसपर राहुल ने उन्हें बधाई दी।

प्रियंका बोलीं- जल्द से जल्द सभी वादे करेंगे पूरा

सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे।

सुक्खू की मां बोली- सेवादार है बेटा

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की। इस दौरान मां ने कहा कि उनका बेटा एक 'सेवादार' है और उन्हें राज्य के लोगों की सेवा ही करनी चाहिए। 

मेरा कोई गुट नहीं, विक्रमादित्य बनेगें मंत्री: सुक्खू 

प्रतिभा सिंह से मुलाकात के बाद वापिस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह के गुट की उपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका कोई गुट नहीं है। पूरी कांग्रेस एकजुट है। विक्रमादित्य को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री कौन होंगे। इसपर उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल इस पर निर्णय लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विशेष रूप से प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

प्रतिभा सिंह से मिले सुक्खू

शपथ को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे। हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया। हॉलीलॉज पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी के अंडर है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है।

डीजीपी ने किया रिज मैदान का निरीक्षण

शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। टका बेंच पर मंच बनाने के बजाए लाइब्रेरी के पीछे मंच बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आने का कार्यक्रम है। इसलिए पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डीजीपी संजय कुंडू खुद सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रिज पर मौजूद हैं। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही है। शहर को सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है।

राज्यपाल के सचिव भी पहुंचे

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सचिव राजेश शर्मा भी सुबह सवा दस बजे रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं को देखा। उनके साथ राजभवन के कुछ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।