विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर बोले हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कहा- समय के साथ बदलाव जरूरी

Published: Mon, 23 Sep 2024 03:22 PM (IST)

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर देशभर में चर्चा जारी है। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर ...और पढ़ें

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर विक्रमादित्य सिंह ने दिया बयान
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर विक्रमादित्य सिंह ने दिया बयान

राज्य ब्यूरो, शिमला। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर देशभर में चर्चा चल रही है। यह मामला संसद की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास पहुंच गया है, कई राजनीतिक दल इसके विरोध में खड़े हुए हैं, जबकि हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का मानना है कि समय के साथ इसमें सुधार करने की गुंजाइश बनी हुई है।

फेसबुक पोस्ट में लिखी ये बात

अपने फेसबुक पेज पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि वक्फ बोर्ड में भी बदलते समय के साथ कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा कि हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास।

'समय के साथ हर कानून में बदलाव करना आवश्यक'

उन्होंने यह भी लिखा है कि समय के साथ हर कानून में बदलाव करना आवश्यक है। वक्फ बोर्ड में भी बदलते समय के साथ सुधार की आवश्यकता है। इंटरनेट मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह की ओर से की जाने वाली टिप्पणियां सनातन पर रहती रही हैं। श्रीराम मंदिर जाने का मामला रहा हो या फिर सनातन पर विचार प्रकट करना, उन्होंने श्री राम भगवान को लेकर यहां तक लिखा था कि वह किसी एक विचारधारा के नहीं हैं, राम सबके हैं।