हिमाचल सरकार का जश्न: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम 10 बजे से पहले ही पहुंचे रिज पर
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंच गए हैं।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने पर हो रहे जश्न के लिए सुबह ही भाजपा नेता रिज पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के आने का दौर सुबह साढ़े आठ बजे से ही शुरू हो गया। दस बजे के करीब भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत हिमाचल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय भी सुबह दस बजे तक मंच पर पहुंच गए।
मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप भी रिज पर पहुंच गए। इनके अलावा पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, नरेंद्र बरागटा भी रैली स्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा कार्यकर्ता व योजनाओं के लाभार्थी सुबह आठ बजे से ही रिज पर पहुंचने शुरू हो गए थे। लोगों के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।