विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल सिम बंद हुई और खाते से 11.33 लाख गायब, शिमला में धोखाधड़ी का गजब मामला; UPI लेनदेन से ट्रांसफर किए पैसे

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 03:14 PM (IST)

शिमला के चिड़गांव में एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मोबाइल सिम बंद ...और पढ़ें

शिमला के चिड़गांव में व्यक्ति से धोखाधड़ी हुई है। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला के चिड़गांव में व्यक्ति से धोखाधड़ी हुई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिमला के चिड़गांव में लाखों की धोखाधड़ी का मामला।

  2. पीड़ित के खाते से 11 लाख रुपये से अधिक की राशि गायब।

  3. मोबाइल सिम बंद होने के बाद 33 यूपीआई लेनदेन हुए।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। शिमला के चिड़गांव में एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का सिमकार्ड अचानक बंद हो गया और कुछ ही दिनों में उसके बैंक खाते से लाखों रुपये की राशि गायब हो गई। पीड़ित ने इस बारे में थाना चिड़गांव में मामला दर्ज करवाया है।

33 यूपीआई ट्रांजेक्शन से 11 लाख ट्रांसफर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय दारा सिंह बांशा शिमला जिला के चिड़गांव तहसील के चिचवाड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 से 18 सितंबर 2026 के बीच 33 अनाधिकृत यूपीआई लेनदेन के जरिये कुल 11,04,799.61 रुपये ट्रांसफर किए गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने इनमें से कोई लेनदेन नहीं किया और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को इसकी अनुमति दी थी। 

सिम स्वैप या सिम क्लोनिंग

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चिड़गांव स्थित यूको बैंक में उनका खाता है। उनके अनुसार 5 सितंबर को उनका मोबाइल सिम अचानक काम करना बंद हो गया। इसके बाद मोबाइल पर न तो कॉल आ रही थी और न ही संदेश मिल रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसे सिम स्वैप या सिम क्लोनिंग से जुड़ी घटना होने की आशंका जताई है। इसी अवधि में उनके बैंक खाते से अलग-अलग यूपीआई लेनदेन के जरिए रकम ट्रांसफर होती रही।

लेनदेन का विवरण सौंपा

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सभी 33 लेनदेन का विवरण भी सौंपा है, इसमें प्रत्येक लेनदेन की तारीख, ट्रांजेक्शन आईडी या यूटीआर नंबर और संबंधित रकम का ब्योरा शामिल है। पुलिस ने दारा सिंह की शिकायत पर चिड़गांव थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: घाटे से उबरने लगा HRTC, ई-बसों के संचालन से लाखों रुपये का मुनाफा; प्रति किलोमीटर कितनी बचत?