पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आइजीएमसी शिमला लाए गए, पढ़ें खबर Shimla News
Virbhadra in IGMC Shimla पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को आइजीएमसी अस्पताल लाए गए।
शिमला, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को आइजीएमसी अस्पताल लाए गए। बताया जा रहा है उनकी तबीयत खराब चल रही थी, इस कारण डायलिसिस करवाने के बाद अन्य चेकअप भी किया गया है। उनके पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह उन्हें आइजीएमसी अस्पताल शिमला लेकर आए। वीरभद्र सिंह कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। करीब एक महीने तक उनका पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार चला। अब डायलिसिस करवाने के लिए उन्हें शिमला आना पड़ता है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उनकी तबीयत सामान्य है।
88 वर्षीय वीरभद्र सिंह कुछ माह से लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं व प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे हैं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं।