विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के लाखों कर्मचारियों को DA किस्त मिलने की बढ़ी उम्मीद, वित्त विभाग के पास पहुंची फाइल

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 05:39 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को डीए की किस्त मिलने की उम्मीद बढ़ गई है, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद फाइल वित्त विभाग के पास पहुंच गई है।

हिमाचल की सुक्खू सरकार से कर्मचारियों को डीए किस्त मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

हिमाचल की सुक्खू सरकार से कर्मचारियों को डीए किस्त मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद डीए फाइल वित्त विभाग पहुंची।

  2. वित्त विभाग अतिरिक्त वित्तीय बोझ का आकलन कर रहा है।

  3. कर्मचारी पंजाब की तर्ज पर 8% डीए की मांग कर रहे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को डीए की किस्त मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद डीए की फाइल वित्त विभाग के पास पहुंच गई है। विभाग ने सरकार पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय बोझ का आकलन शुरू कर दिया है। आकलन के बाद डीए की किस्त जारी करने पर निर्णय होगा। हिमाचल प्रदेश लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स डीए किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

पंजाब के आधार पर अदायगी की मांग

राजकीय टीजीटी कला संघ ने पंजाब की तर्ज पर आठ प्रतिशत डीए जारी करने और दशहरा से पहले इसकी अधिसूचना जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर के अनुसार, डीए और एरियर के भुगतान को लेकर मांगपत्र मुख्य सचिव को भेजा था। अक्टूबर के वेतन के साथ डीए की बढ़ी हुई राशि भी कर्मचारियों के खातों में जारी की जाए। उन्होंने लंबित वेतन आयोग के एरियर के भुगतान का फार्मूला भी जल्द घोषित करने और पंजाब के आधार पर अदायगी करने की मांग की है।

डीए सहित जारी किया जाए वेतन

आग्रह किया है कि 31 अक्टूबर को वेतन डीए सहित जारी किया जाए। एक नवंबर को रविवार होने के कारण वेतन में देरी हुई तो कर्मचारियों की बैंक ऋण की किस्त समय पर जमा होने में परेशानी आ सकती है। इससे उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'PWD सर्किट हाउस कुर्क करें', मंडी कोर्ट ने सुनाया फैसला; 3 दिन में लाभ जारी न करने पर होगी कार्रवाई