हिमाचल में चुनाव से पहले हर जिले में कार्यालय बनाएगी कांग्रेस, जिला अध्यक्षों को जमीन चिह्नित करने के निर्देश
हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में अपने कार्यालय बनाने की तैयारी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस राज्य अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव
HighLights
हिमाचल कांग्रेस चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर रही है।
सभी जिलों में पार्टी अपने स्थायी कार्यालय स्थापित करेगी।
जिला अध्यक्षों को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले कांग्रेस ने संगठन को जमीन पर मजबूत करने के साथ स्थायी ढांचा खड़ा करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यालय बनाने का फैसला लिया है। जिला अध्यक्षों को जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
बीते सप्ताह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्षों से कार्यालय के लिए चिह्नित जमीन का पूरा ब्योरा लिया गया। अधिकांश जिलों ने जमीन संबंधी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी है।
अब जमीन के स्वामित्व, स्थिति और अन्य औपचारिकताओं की जांच के बाद तय होगा कि जमीन खरीदी जाएगी या लीज पर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
शिमला ग्रामीण में 2 स्थान चिह्नित
शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय के लिए दो स्थान चिह्नित कर प्रदेश नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है। दोनों स्थानों की स्थिति और उपयोगिता देखने के बाद एक पर अंतिम निर्णय होगा।
कांग्रेस मुख्यालय में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के साथ लगती खाली जमीन पार्टी ने लीज पर ले ली है और इसकी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यहां बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी है। साथ ही संगठन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए मुख्यालय के विस्तार की योजना भी बनाई जा रही है।
कांग्रेस लंबे समय तक प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन जिलास्तर पर स्थायी कार्यालयों का ढांचा खड़ा नहीं हो सका। कई जिलों में पार्टी कार्यालय नेताओं के भवनों से संचालित हो रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन पर उनका प्रभाव भी बना रहता है।
विद्या स्टोक्स ने की थी शुरुआत
शिमला स्थित राजीव भवन पार्टी का अपना मुख्यालय है। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने 25 लाख रुपये देकर इसके निर्माण की शुरुआत करवाई थी।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए ढूंढ रहे सुरक्षित सीट; जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब में कसा तंज
