विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल नगर निगम चुनाव प्रचार में उतरेंगे CM सुक्खू, प्रभारियों से लिया फीडबैक; धर्मशाला के लिए विशेष रणनीति

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 10 May 2026 05:21 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनावों में प्रचार करेंगे। वे सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला सहित सभी चार नगर निगमों में चुनावी सभाएं करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सीएम सुक्खू मंगलवार से नगर निगम चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

  2. सोलन, मंडी, पालमपुर, धर्मशाला में चुनावी सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री।

  3. धर्मशाला नगर निगम के लिए विशेष चुनाव रणनीति बनाई गई।

राज्य ब्यूरो, शिमला। अभी तक शिमला में बैठकर नगर निगम चुनाव प्रचार को लेकर फीडबैक ले रहे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार से स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार करेंगे। संभावना है कि सोलन नगर निगम चुनाव प्रचार में सीएम 12 मई को शामिल होंगे। प्रदेश के चार नगर निगमों सोलन, मंडी, पालमपुर व धर्मशाला में चुनाव हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से चुनाव प्रचार के संबंध में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सभी नगर निगमों में चुनावी सभाएं करेंगे। 

धर्मशाला के लिए विशेष रणनीति

माना जा रहा है कि धर्मशाला नगर निगम पर विशेष रणनीति के तहत चुनाव प्रचार होगा। प्रत्येक नगर निगम में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री का एक दिन रहेगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को ओक ओवर से ही सभी नगर निगम के प्रभारी मंत्रियों से चुनावी गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया। 

सभी मंत्रियों को सौंपी है जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव जीतने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री पिछले चार-पांच दिनों से चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड में जाकर रैलियां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'हिमाचल पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास', भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की दो अफसरों की शिकायत 

यह भी पढ़ें: हिमाचल 10वीं की टॉपर अनमोल को CM सुक्खू ने किया फोन, शुभकामनाएं देकर पूछा सफलता का राज