CM सुक्खू दिल्ली रवाना, शिमला में बारिश के कारण नहीं उड़ा चौपर; नीति आयोग की बैठक में हिमाचल का पक्ष रखेंगे
शिमला में बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान न भर पाने के बाद सीएम सुक्खू सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। वे नीति आयोग की बैठक में हिमाचल का पक्ष रखेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
HighLights
सीएम सुक्खू शिमला में बारिश के कारण सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना।
नीति आयोग की बैठक में हिमाचल की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाएंगे।
कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। शिमला में बारिश के कारण सीएम गाड़ी में निकले हैं। मौसम प्रतिकूल होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। मुख्यमंत्री 28 और 29 सितंबर को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बताया जा रहा है मुख्यमंत्री का सुबह निकलने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद दोपहर को सीएम गाड़ी के माध्यम से आगे निकले।
सीएम सुक्खू हिमाचल की आर्थिक स्थिति का मुद्दा व पक्ष रखेंगे। साथ ही केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाले बजट को समय पर जारी करने की मांग भी उठाई जाएगी। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे।
कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी संभव
सीएम कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान हिमाचल मंत्रिमंडल में नए मंत्री को शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
30 सितंबर को रोहड़ू जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री के 30 सितंबर को रोहड़ू जाने की संभावना है। यहां एक शाम गांव के नाम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे व उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क नेटवर्क होगा अधिक टिकाऊ और सुरक्षित, सरकार लाई जल निकासी व सुरक्षा ऑडिट पॉलिसी
