विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्र का मानदेय बढ़ाया, एसपीओ और होमगार्ड्स को भी राहत

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 08:37 PM (GMT+05:30)

हिमाचल कैबिनेट ने 14-15 हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, वन मित्रों, एसपीओ व होमगार्ड्स के मानदेय में बढ़ोतरी की।

हिमाचल कैबिनेट ने कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल कैबिनेट ने कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 14-15 हजार नए सरकारी पदों को भरने की स्वीकृति।

  2. आंगनबाड़ी, वन मित्र, एसपीओ, होमगार्ड्स का मानदेय बढ़ा।

  3. दूध उत्पादकों, दिव्यांगों को लाभ, बोह घाटी पैकेज।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेशवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया गया। कैबिनेट ने रोजगार का पिटारा खोलते हुए प्रदेश सरकार के समस्त विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों में 14 से 15 हजार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और वन मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी, दूध उत्पादकों को दोगुनी प्रोत्साहन राशि और कांगड़ा की बोह घाटी के आपदा प्रभावितों के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज को मंजूरी दी गई है।

मानदेय और पेंशन में इजाफा: कर्मचारियों व वर्गों को राहत

आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,500 से बढ़ाकर 11,500 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 5,800 से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया गया। नियुक्ति के लिए आय सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये तय की गई। वन मित्रों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया। एसपीओ व होमगार्ड का सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) का मानदेय 500 रुपये बढ़ा।

होमगार्ड को बीमारी की स्थिति में मिलेगी मदद

होमगार्ड स्वयंसेवकों को संकट या बीमारी की स्थिति में सहायता 10,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये तथा मृत्यु पर एक लाख रुपये मिलेंगे। दिव्यांग पेंशन के लिए 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की मासिक पेंशन एक अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी गई। मिड-डे मील वर्करों को पीएम-पोषण योजना के कुक-कम-हेल्पर को वर्ष में 12 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की 76 प्रतिशत की वृद्धि, दिव्यांगों को मिलेंगे 3000 रुपये मासिक