Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022:चुनावी नतीजों से पहले ही नेताओं पर डोरे डालने का प्रयास कर रही भाजपा: किमटा

    By Anil ThakurEdited By: Richa Rana
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 04:48 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। ऐसे में भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व अभी से नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी नेता बिकने वाला नहीं।

    Hero Image
    रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

    शिमला,जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। ऐसे में भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व, अभी से नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी नेता बिकने वाला नही। प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफसफल नहीं होगा। रजनीश किमटा ने प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए प्रदेश में अभी से नेताओं की खरीद फरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को तो जांच एजंसियों के नाम से भी डराने का भी असफल प्रयास किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किमटा ने कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है, जो ईवीएम में बंद है

    किमटा ने कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है, जो ईवीएम में बंद है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम की निगरानी और उसकी कड़ी सुरक्षा से भी भाजपा की आपत्ति उनकी निराशा को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी इस बारे दिशा निर्देश की स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कोई भी राजनैतिक दल स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और उसकी निगरानी करना कांग्रेस का दायित्व है, क्योंकि भाजपा की कथित नैतिकता पर अब किसी को कोई भरोसा नहीं है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। कई राज्यों में चुनी हुई अन्य दलों की सरकारों को गिराकर, नेताओं की खरीद फरोख्त से अपनी सरकार बनाई है, पर हिमाचल प्रदेश में ऐसा कुछ होने वाला नहीं। किमटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरूआत हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उपचुनावों में प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था, अब विधानसभा चुनावों में उसे सत्ता से बाहर का रास्ता भी ईवीएम में बंद कर दिया है जो 8 दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में खुलेगा।

    ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप पीक में मिला पर्वतारोही का हेलमेट, जल्द सुराग मिलने की उम्मीद

    comedy show banner
    comedy show banner