विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: बाली कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM (IST)

हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को केबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष ...और पढ़ें

बाली कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त
बाली कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त

शिमला, राज्य ब्यूरो  :  सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को केबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि आर एस बाली को पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाली का कैबिनेट मंत्री रैंक का रहेगा।

बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है

सरकार की ओर से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इस संबंध में दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। आर एस बाली के पिता जीएस बाली के निधन के बाद नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़े और जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। बाली की नियुक्ति को कांगड़ा जिले के साथ बड़े दायित्व के रूप में देखा जा रहा है। बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है।