विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजट सत्र से पहले हिमाचल विधानसभा किले में तब्दील, 500 जवान तैनात; मोबाइल व ऑनलाइन पास पर रोक

Published: Tue, 10 Feb 2026 10:31 PM (IST)

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बजट सत्र के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। लगभग 500 ...और पढ़ें

बजट सत्र से पहले हिमाचल विधानसभा किले में तब्दील। फाइल फोटो

बजट सत्र से पहले हिमाचल विधानसभा किले में तब्दील। फाइल फोटो

HighLights

  1. विधानसभा बजट सत्र के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

  2. लगभग 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

  3. विधानसभा परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित।

राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और सदस्यों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने दो टूक कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और आसन से जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सुरक्षा के जिम्मे के लिए 500 पुलिस जवानों की सुरक्षा रहेगी।

चौदहवीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें (बजट) सत्र से पूर्व सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, वन एवं राजस्व) केके पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप, आईजी सतर्कता संतोष पटियाल, डीआईजी दक्षिण रेंज अंजुम आरा, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, एसएसपी शिमला गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हिमाचल ई-विधान प्रणाली को छोड़कर राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) प्रणाली अपनाई गई है, जिसका कार्य प्रगति पर है। ऐसे में इस सत्र के लिए सभी प्रवेश पत्र ऑनलाइन के बजाय हस्तलिखित जारी किए जाएंगे। अधिकारी दीर्घा, स्थापना पास और प्रेस पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान अनावश्यक फ्रिस्किंग से बचा जा सके।

500 जवानों की तैनाती

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने जानकारी दी कि बजट सत्र के दौरान लगभग 500 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। विधानसभा परिसर की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस विभाग कैमरों के माध्यम से भी निगरानी सुनिश्चित करेगा।

मुख्य पार्किंग में केवल मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों एवं प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को अनुमति होगी। प्रेस प्रतिनिधियों के लिए विधानसभा चौक से गेट नंबर-2 (करीब 30 मीटर दूरी) तक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जबकि सचिवालय कर्मचारियों को गेट नंबर-2 से महालेखाकार कार्यालय के बीच चिन्हित स्थानों पर पार्किंग मिलेगी।

जारी पार्किंग स्टिकर वाहन के आगे प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। विधानसभा परिसर के अंदर मोबाइल फोन, पेजर आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी अधिकारी, आगंतुक या मीडिया कर्मी को सदन के भीतर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




- प्रभा