विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल के 12 जिलों में आंधी के साथ भारी बर्फबारी, वर्षा व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 23 Jan 2023 09:07 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी होने से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी ...और पढ़ें

आंधी और भारी बर्फबारी व वर्षा के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है
आंधी और भारी बर्फबारी व वर्षा के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है

शिमला, जागरण डिजिटल डेस्क। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दो दिनों के लिए प्रदेश के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी और भारी बर्फबारी व वर्षा के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ऐसे में हवाई, रेल और वाहनों की आवाजाही के बाधित होने के साथ बिजली और पानी के आपूर्ति के प्रभावित होने की आशंका है। प्रदेश में धूप के साथ कई स्थानों पर बादल छाए रहे। इसके कारण अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक छह डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: फर्जी प्रमाणपत्र से बन रहे पैराग्लाइडर पायलट, जोखिम में डाल रहे लोगों की जान

142 सड़के हैं बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित है। लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रदेश में 142 सड़के बंद हैं। इसमें में लाहुल स्पीति में 113, कुल्लू में 13, मंडी में 4, शिमला में 6,चंबा में 4 और कांगड़ा में दो सड़कें यातायात के लिए बंद है। खराब ट्रांसफार्मरों में शिमला में चार खराब हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: एनयूजेआई का 51वां स्थापना दिवस, हिमाचल ईकाई ने पत्रकारों को किया सम्मानित

छह स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे

लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। सबसे कम तापमान केलंग में -9.4, कुकुमसेरी में -6.3, कल्पा में -4.0, नारकंडा में -1.1, रिकांगपिओ -1.8 और मनाली -1.8 दर्ज किया गया है।