विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज फिर भारी बारिश के आसार

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:44 PM (IST)

आने वाले चार से पांच दिन तक बारिश से कोई राहत नहीं है। मानसून के प्रदेश में 24 से 48 घंटों में पहुंचने का अनुमान है।

आज फिर भारी बारिश के आसार
आज फिर भारी बारिश के आसार

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार पर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले चार से पांच दिन तक बारिश से कोई राहत नहीं है। मानसून के प्रदेश में 24 से 48 घंटों में पहुंचने का अनुमान है।

ऐसे में प्री मानसून की बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। बीते 24 घंटों केदौरान हमीरपुर में सर्वाधिक 64 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा नगरोटा सूरियां में 63, देहरागोपीपुर में 62, सलूणी में 60, नादौन व धर्मशाला में 58, गुलेर में 50, नाहन में 45, मैहरे-बड़सर में 43, कांगड़ा में 42, अम्ब में 40, नयना देवी में 31, सुजानपुर टीहरा में तीन, कंडाघाट में 29, ऊना में 27, बंगाणा में 23, पंडोह में 19, सराहन में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

ऊना में तापमान में गिरावट

बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिली है। शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना में मंगलवार को पारा 35 डिग्री था, जो बुधवार को 28 डिग्री पर पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल मे बारिश से ठंड, उमस बढ़ी

हिमाचल मे बारिश से ठंड, उमस बढ़ी