हिमाचल के स्वास्थ्य बजट में 150 फीसद से अधिक वृद्धि
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य बजट में 150 फीसद की बढोतरी की गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में दी।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य बजट में 150 फीसद से अधिक की वृद्धि की गई है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को लोकसभा में कही।
उन्होंने बताया कि पहले 200 करोड़ रुपये जारी किए जाते थे जिसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये किया गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। लोगों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित हो, इसके लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जा रहा है। सस्ते स्टंट के साथ अन्य उपकरणों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुफ्त जेनरिक दवाओं को प्रदान किया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटरों को खोलने के साथ उन्हें मजबूत किया जा रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट की व्यवस्था की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा।