गुम्मा-बाघी सड़क की राह हो गई मुश्किल
ऊपरी शिमला में गुम्मा- बाघी सड़क की हालत खस्ता बनी हई है। जुब्बल नावर कोटखाई के सेब बहुल उबादेश क्षेत्र की 9 पंचायतों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क हैं। कांग्रेस पार्टी की जुब्बल-कोटखाई कमेटी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इसकी हाल जल्द न सुधरी तो वे जन आंदोलन छेड़ देंगे। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता लायक राम औस्टा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम कंवर जोन प्रभारी प्रकाश चौहान कृष्ण लाल काल्टा प्रताप चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रेम ठाकुर सतपाल चौहान सुनील ठाकुर पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद चौहान कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति
संवाद सूत्र, जुब्बल (कोटखाई) : ऊपरी शिमला में गुम्मा- बाघी सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। जुब्बल नावर कोटखाई के सेब बहुल उबादेश क्षेत्र की नौ पंचायतों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क हैं। कांग्रेस की जुब्बल-कोटखाई कमेटी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इसकी हाल जल्द न सुधरी तो वे जन आंदोलन छेड़ देंगे।
ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता लायक राम औस्टा, ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम कंवर, जोन प्रभारी प्रकाश चौहान, कृष्ण लाल काल्टा, प्रताप चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रेम ठाकुर, सतपाल चौहान, सुनील ठाकुर, पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद चौहान, कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज धांगटा, विक्रांत जनारथा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल नावर कोटखाई, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सुमन रोहटा, इंदु राज, सुमित्रा टंडन, राजेंद्र खोल्टा, हरिदत्त, नरेंद्र डोगरा, ज्ञान चौहान, कृष्ण लाल धांटा, जियालाल धान्टा कहा कि सरकार इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। गुम्मा से बाघी तक टारिग पूरी तरह से उखड़ गई है। इससे 30 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के हालात और बदतर हो गए हैं।
गुम्मा से खल्टूनाला सड़क प्रथम चरण के लिए केंद्रीय सड़क योजना के तहत बजट स्वीकृत हुआ था। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय इस सड़क पर कार्य हो चुका था लेकिन रखरखाव व मरम्मत के अभाव से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खलटूनाला से कलबोग के बीच दूसरे चरण के सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क योजना के तहत 11 करोड़ रुपये पूर्व कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुए थे। कांग्रेस का आरोप है कि जैसे ही भाजपा सत्ता में आई तबसे सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।