प्रचार थमा, इलेक्ट्रोनिक वोटिग मशीन से कल होगा मतदान
राज्य ब्यूरो शिमला नगर निकाय के चुनाव ईवीएम यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिग मशीन से होंगे। प्रदेश
राज्य ब्यूरो, शिमला : नगर निकाय के चुनाव ईवीएम यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिग मशीन से होंगे। प्रदेश में दस जनवरी को होने वाले 50 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के 1196 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 2.81 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने सभी प्रबंधों को पूरा कर लिया है। शुक्रवार को नगर निकाय के इन चुनाव के लिए प्रचार शाम पांच बजे थम गया। नगर परिषद व नगर पंचायतों के 411 वार्ड के लिए 281536 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 51.37 फीसद पुरुष मतदाता और 48.62 महिला मतदाता हैं।
नगर निकाय चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए करीब तीन हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और दो पोलिग अधिकारी और एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को तैनात किया गया है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। ईवीएम के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। पोलिग पार्टियां हो गई रवाना
शहरी निकायों के मतदान के लिए पोलिग पार्टियां रवाना हो गई हैं। कुछ पोलिग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। कोविड पॉजिटिव मरीजों को मतदान समाप्त होने के बाद चार बजे मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के सभी प्रबंध पूरे रहेंगे। कोविड से सुरक्षा को भी सभी इंतजाम पूरे
कोविड से सुरक्षा के लिए भी सभी इंतजामों को पूरा कर लिया गया है। हर मतदान केंद्र पर फेस शील्ड और थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही मतदान के लिए लगने वाली कतारों में उचित दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद व नगर पंचायतों की स्थिति
जिला,नगर परिषद,नगर पंचायत, वार्ड,मतदाता,पुरष मतदाता,महिला मतदाता
बिलासपुर,03,01,32,17192,8604,8588
चंबा,02,01,27,20110,10052,10058
हमीरपुर,02,02,34,22902,11573,11329
सिरमौर,02,01,33,38355,19401,18954
शिमला,03,05,58,17612,9583,8029
सोलन,03,01,34,31320,18575,12745
कुल्लू,02,02,25,9722,4933,4796
ऊना,03,03,50,34803,17466,17337
कांगड़ा,05,03,68,51326,25464,25862
मंडी,04,02,50,38194,18985,19202
कुल,29,21,411,281536,144636,136900