Move to Jagran APP

प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटने वाले चार आइएएस अधिकारी छुट्टी पर गए

सात वर्ष से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार या अन्य राज्यों में सेवा दे रहे कई आइएएस अधिकारी वापस हिमाचल लौटने के इच्छुक नहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 07:46 PM (IST)
प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटने वाले चार आइएएस अधिकारी छुट्टी पर गए

राज्य ब्यूरो, शिमला : सात वर्ष से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार या अन्य राज्यों में सेवाएं दे रहे आइएएस अधिकारियों का वापस आने का मन नहीं कर रहा है। यही कारण है कि प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटने वाले चार आइएएस अधिकारी दो-दो महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। हिमाचल प्रदेश में सरकार आइएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रही है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार से आने वाले आइएएस अधिकारी पहले से एक्सटेंशन लेते रहे हैं। ऐसे अधिकारी दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी कर चुके अधिकारी वापस मांगे थे। अब सरकार को चार आइएएस अधिकारियों के अवकाश से लौटने का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद सरकार उन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कार्मिक) प्रबोध सक्सेना का कहना है कि प्रतिनियुक्ति या फिर अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर गए आइएएस अधिकारी अगले महीने हमें मिलेंगे। ये आइएएस अधिकारी गए अवकाश पर

नाम,कब से बाहर,अवकाश की अवधि

ए सिघमार,2014,दो माह

भरत हरबंस लाल खेड़ा, 2014,दो माह

आरडी नजीम,2014,दो माह

रितेश चौहान,2016,दो माह अभी कहां थे आइएएस अधिकारी

-2008 काडर के आइएएस अधिकारी आशीष सिघमार झारखंड में जनगणना आपरेशन निदेशक थे। वह वर्ष 2014 से अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्त पर थे।

-भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव 1995 बैच के आइएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा वर्ष 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर थे।

-1995 बैच के आइएएस अधिकारी आरडी नजीम चेन्नई स्थित खाद्य निगम में कार्यकारी निदेशक रहे। वह वर्ष 2014 से ही प्रदेश से बाहर रहे।

-2005 बैच के आइएएस अधिकारी रितेश चौहान केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री के निजी सचिव पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2016 से प्रतिनियुक्ति पर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.