Move to Jagran APP

वन विकास निगम के कर्मियों को चार फीसद डीए

वन निगम के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह जनवरी, 2017 से चार फीसद डीए दिया जाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 28 Sep 2017 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 02:01 PM (IST)
वन विकास निगम के कर्मियों को चार फीसद डीए

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश वन विकास निगम के कर्मियों को चार फीसद महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया गया है। प्रदेश सचिवालय शिमला में वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वन निगम के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह जनवरी, 2017 से चार फीसद डीए दिया जाएगा। इससे वन निगम के लगभग 1850 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

loksabha election banner

प्रदेश वन निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, अनुबंध व अंशकालीन कर्मचारियों जिनका मासिक वेतन 21,000 रुपये से कम है, उन्हें 8.33 फीसद की दर से बोनस की अदायगी की जाएगी। भरमौरी ने कहा कि इससे 233 कर्मचारियों को लाभ होगा। बैठक में राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, निदेशक संजय ठाकुर, अनंगपाल, सतीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर व प्रधान मुख्य अरण्यपाल जीएस गोराया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आरएसपी कर्मियों को 11,000 बोनस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.