Move to Jagran APP

22 तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर फिर से ताजा बर्फबारी हुई हैं। इसी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई है। जिससे समूचा प्रदेश फिर से शीतलहर व ठंड की चपेट में आ गया है। शनिवार को अधिकतर ऊंचाई वाले इलाकों में सारा दिन बादल छाए रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM (IST)
22 तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज
22 तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में मौसम के तेवर अभी तीखे रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 से 22 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 व 20 फरवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व ओलावृष्टि और निचले क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

loksabha election banner

येलो अलर्ट का अर्थ है कि लोग मौसम से संबंधित जानकारी से अपडेट रहें। प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। इस दौरान कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। शुक्रवार रात भी प्रदेश की चोटियों समेत कई इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। कोठी, डलहौजी, केलंग आदि क्षेत्रों में बर्फ गिरी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बंद रही 291 सड़कें

भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश में बंद कई सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में शनिवार को भी 291 सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया। शिमला जोन में 28, मंडी जोन में 182 और कांगड़ा जोन में 79 सड़कें बंद रहीं। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-12.8,1.0

कल्पा,-5.6,3.0

मनाली,-1.8,3.4

कुफरी,-1.5,1.5

धर्मशाला,3.6,10.2

डलहौजी,1.5,2.8

सोलन,5.0,13.0

मंडी,3.8,12.4

चंबा,3.5,8.8

ऊना,8.2,18.6

शिमला,2.9,7.6

भुंतर,4.0,10.2

सुंदरनगर,5.3,13.0

पालमपुर,4.5,11.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.