Move to Jagran APP

23 तक भारी बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मौसम में फिर करवट बदली है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। लेकिन दोपहर बाद बादल और घने हो गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश के आसार बन गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM (IST)
23 तक भारी बर्फबारी की चेतावनी
23 तक भारी बर्फबारी की चेतावनी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 से 23 जनवरी तक मौसम के कड़े तेवर रहने की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। यह सिलसिला 23 जनवरी तक जारी रहेगा। पश्चिमी हवा के असर के कारण प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच दिन तक भारी बर्फबारी की चेतावनी विभाग ने जारी की है। चंबा जिला में शनिवार से मौसम बिगड़ने की आशंका पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। 19 से 23 जनवरी तक प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस दौरान सात से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा की रफ्तार दिन के समय अधिक व रात को कम होगी। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,4.2,13.9

सुंदरनगर,1.1,20.3

भुंतर,0.8,19.5

कल्पा,-3.6,9.1

धर्मशाला,4.2,13.6

ऊना,2.2,23.7

नाहन,5.8,18.6

केलंग,-9.0,3.0

सोलन,0.9,18.0

मंडी,0.9,19.1

डलहौजी,4.0,9.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.