Move to Jagran APP

आज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ साथ तेज हवाएं भी चलेगी। जिसकी रफ्तार 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी। जबकि मध्यम पर्वीतय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछेक स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार 20 21 23 और 24 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा इस दौरान मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म रिकार्ड किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:42 PM (IST)
आज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 20 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलेगी जिसकी रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

loksabha election banner

प्रदेश के मध्यम पर्वीतय और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20, 21, 23 व 24 मार्च को प्रदेश के मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से निजात मिली है। मंगलवार को ऊना प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा केलंग रहा। केलंग में न्यूनतम तापामन -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,7.8,18.3

सुंदरनगर,8.7,25.9

भु्तर,18.0,25

कल्पा,0.4,12.4

धर्मशाला,8.4,21.2

ऊना,10.3,31.2

केलंग,-3.2,6.0

सोलन,7.6,22.5

कांगड़ा,11.0,26.9

बिलासुपर,11.2,27.5

चंबा,9.8,24.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.