आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी में 28 नवंबर को एक-दो जगह बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है।
प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिसंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार को प्रदेश में सुबह से बादल छाए रहे। लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं आया है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,10.4,20.4
सुंदरनगर,5.8,25.3
भुंतर,4.9,23.7
कल्पा,4.2,16.2
धर्मशाला,9.2,18.8
ऊना,8.6,27.3
मंडी,4.6,25.7
नाहन,10.4,22.4
केलंग,-2.5,9.6
पालमपुर,8.5,21.5
सोलन,6.4,22.4
मनाली,3.4,15.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)