दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे रहने की संभावना है। प्रदेश में 12 से 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे रहने की संभावना है। प्रदेश में 12 से 16 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पांच दिन शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की संभावना देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट हो गया है। सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता को सचेत रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश में मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक भारी बारिश हुई। बारिश से प्रदेश में जनजीवन फिर अस्त-व्यस्त होने लगा है।
-10 घंटे बंद रहा मंडी जिला में भूस्खलन के कारण धर्मपुर-सतरेहड़ मार्ग।
-07 घंटे बंद रही कलहेल में भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग पर आवाजाही।
--05 घंटे बंद रहा खड़ामुख में भूस्खलन से चंबा-भरमौर मार्ग।
-02 पुलियां बही व मक्की की 50 फीसद फसल तबाह हुई भारी बारिश से चंबा जिला की खुंदेल व बलोठ पंचायत में।
-शिमला जिला में बारिश से सड़कें खस्ताहाल हो गई। कई जगह भूस्खलन होने से यातायात बाधित रहा।
-सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर रहे। भूस्खलन से कई जगह सड़कें बाधित। कई घरों में पानी घुसा।
-ऊना जिला के पुराइयांकलां व रक्कड़ कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुसा। यहां होगी अति भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा का दबाव बढ़ने से प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। 12 से 16 जुलाई तक कांगड़ा जिला के नूरपुर, ज्वालाजी व देहरा, सोलन जिला के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार, सिरमौर जिला के नाहन व पांवटा साहिब और चंबा जिला के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा में अति भारी बारिश हो सकती है। कहां कितनी बारिश
पांवटा साहिब,202
नाहन,109
पालमपुर,89
ऊना,87
जोगेंद्रनगर,62
बंगाणा,45
झंडूता,40
सरकाघाट,35
बैजनाथ,33
रेणुका,26
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,17.5,22.6
सुंदरनगर,22.1,32.4
भुंतर,22.0,33.8
कल्पा,15.2,24.8
धर्मशाला,20.4,31.8
ऊना,19.6,35.4
नाहन,18.4,30.6
केलंग,14.9,24.8
पालमपुर,19.5,27.5
सोलन,22.0,27.0
मनाली,12.6,23.4
चंबा,21.7,31.9
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)