कल से जोर पकड़ेगा मानसून
हिमाचल में मानसून की रफ्तार में और तेजी आएगी। मौसम विभाग ने 11 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में मानसून की रफ्तार में और तेजी आएगी। मौसम विभाग ने 11 जुलाई से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की संभावना जताई है। इससे राज्य में एक बार फिर मूसलधार बारिश का दौर शुरू होगा। दो दिन से मानसून धीमे पड़ने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली थी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मानसून में तेजी आएगी। आज भारी बारिश के लिए रहें तैयार
राज्य के कुछ क्षेत्रों में 10 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 11 जुलाई को राज्य में मौसम आक्रामक रुख अपनाएगा। मौसम के कड़े तेवर 16 जुलाई तक जारी रहेंगे। कहां कितनी हुई बारिश
धर्मशाला,34
खैरी,28
पालमपुर,27
डलहौजी,26
मनाली,9
तीसा,7
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,17.6,23.9
सुंदरनगर ,23.2,34.8
भुंतर,23.4,35.4
कल्पा,15.8,26.6
धर्मशाला,21.6,30.8
ऊना,26.8,39.2
मंडी,20.4,32.6
नाहन,21.5,29.0
केलंग,14.3,26.9
सोलन,21.0,30.0
चंबा,23.3,34.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)