आज से तीन मई तक भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के दस जिलों में तीन मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 10 जिलों में 29 अप्रैल से तीन मई तक भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इससे लोगों खासकर किसानों व बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
प्रदेश में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का काम जोरों पर है। बारिश होने पर फसल कटाई व थ्रेसिंग का काम प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा सेब की फसल भी ओलावृष्टि से प्रभावित हो सकती है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और शिमला व सोलन जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश से कांगड़ा व पालमपुर में फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई हैं। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कहां कितनी हुई बारिश
अगहार,23
सुंदरनगर,11
पांवटा साहिब,10
पच्छाद,9
धर्मपुर,5
धर्मशाला,4
(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,13.2,25.4
सुंदरनगर ,13.6,34.9
कल्पा,6.0,20.2
भुंतर,11.2,32.5
धर्मशाला,18.6,31.6
ऊना,18.8,39.8
मंडी,18.2,28.4
नाहन,14.5,32.2
केलंग,3.6,17.7
सोलन,15.0,30.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)