आज से बिगड़ेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम फिर से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 जनवरी तक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सारा दिन धूप खिली रही। जिससे लोगों ने ठंड में थोड़ी राहत महसूस की गई। लेकिन निचले मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने के कारण इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान कम दर्ज किया गया है।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में मौसम के फिर करवट बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 जनवरी तक प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। लेकिन निचले मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने के कारण उन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई। बुधवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-11.0,8.8
कल्पा,-7.0,1.8
मनाली,-4.0,5.4
कुफरी,0.7,4.6
मंडी,0.3,13.0
भुंतर,0.8,11.0
सुंदरनगर,1.4,13.8
पालमपुर,2.0,13.0
सोलन,2.1,16.5
धर्मशाला,2.2,11.2
ऊना,2.8,20.8
शिमला,3.4,10.8
नाहन,4.7,15.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)