विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में कोहरे और ठंड का कहर, प्रशासन अलर्ट; आपदा प्रबंधन ने जारी की सख्त हिदायत

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:29 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला उपायुक्तों को सड़क हादसों को रोकने और आमजन की परेशानी दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में कोहरे और ठंड का कहर। फाइल फोटो

हिमाचल में कोहरे और ठंड का कहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी।

  2. आपदा प्रबंधन ने जिला उपायुक्तों को दिए सख्त निर्देश।

  3. सड़क हादसों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज तीखा होता जा रहा है। एक तरफ रात और सुबह के वक्त घना कोहरा वाहन चालकों की परीक्षा ले रहा है, तो दूसरी तरफ दिन और रात के तापमान का भारी अंतर लोगों को कंपकंपा रहा है।

बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एहतियात बरतने के कड़े निर्देश जारी किए हैं और संबंधित जिला उपायुक्तों को घने कोहरे के कारण सड़क हादसे रोकने तथा आमजन की परेशानी दूर करने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने को कहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 दिसंबर तक मौसम साफ रहने और तीन जिलों बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को बिलासपुर में घना कोहरा छाने से 50 मीटर दृश्यता रही। इसके कारण वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने चालकों को धीमी गति व फाग लाइट के इस्तेमाल करने को कहा है। शिमला और कुफरी जहां पर 9 से 11 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा था।

अब लगातार पारा गिर रहा है। कुफरी में 2 डिग्री की गिरावट से 4.8, शिमला में 1.5 डिग्री की गिरावट से 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुफरी में 3 डिग्री की आने से 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

बिलासपुर में 1.5, शिमला में 1 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से कम का अंतर आया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। कल्पा में 1.7 डिग्री की वृद्धि के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा।

सात जिलों में कुछ स्थानों पर तापमान पांच डिग्री से कम

प्रदेश के सात जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में ताबो में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आने से सबसे कम -5.1 डिग्री, कुकुमसेरी में -3.4, केलंग में -1.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 7.5 17.6
सुन्दरनगर 4.6 22.2
भुंतर 3.2 22.6
कल्पा 5.0 19.5
धर्मशाला 11.7 21.0
कांगड़ा 7.4 22.8
ऊना 7.0 28.4
नाहन 9.8 20.8
केलंग -1.2 14.5
सोलन 4.1 22.0

यादवेन्द्र शर्मा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।