Move to Jagran APP

120 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे औषधीय पौधे

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन समृद्धि जन समृद्धि योजना के तह

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 05:26 PM (IST)
120 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे औषधीय पौधे
120 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे औषधीय पौधे

राज्य ब्यूरो, शिमला : वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन समृद्धि, जन समृद्धि योजना के तहत इस वर्ष 10 कलस्टर में 120 बीघा भूमि पर औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। रोहड़ू वन मंडल के अंतर्गत इस वर्ष 143 हेक्टेयर वन भूमि में एक लाख 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे।

loksabha election banner

वन मंत्री ने रोहड़ू और ठियोग वन मंडल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अवैध कटान मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन वन मंडलों में 220 हेक्टेयर वन भूमि में से 161 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटा लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहड़ू वन मंडल में नई राहें नई मंजिलें योजना के अंतर्गत 583 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। ठियोग वन मंडल में तीन साल में उत्कृष्ट नर्सरियां विकसित की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील नाकों पर लगी चेक पोस्ट को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. अजय शर्मा, शिमला वन वृत्त के मुख्य अरण्यपाल आरके गुप्ता भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.