Move to Jagran APP

अगले महीने चुनाव करवाएगा विनोद गुट

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के विनोद गुट ने स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयेाजन शिमला में किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 07:32 PM (IST)
अगले महीने चुनाव करवाएगा विनोद गुट
अगले महीने चुनाव करवाएगा विनोद गुट

राज्य ब्यूरो, शिमला : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के विनोद गुट ने स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया। इस दौरान कर्मचारी नेता स्वर्गीय मधुकर और 1980 में हड़ताल में मारे गए पांच कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ की तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इसमें महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव करवाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव करवाए जाएंगे। समारोह में महासंघ के बिलासपुर में 15 वर्षो से उपाध्यक्ष रहे लेखराम कौंडल को सम्मानित किया गया। इस दौरान आइपीएच विभाग के कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान, संगठन के कई जिलों के प्रधान व महामंत्री उपस्थित थे। एक मंच पर आएं कर्मचारी

कर्मचारी महासंघ को कई वर्षो से कुछ स्वार्थी लोगों ने हाईजैक कर रखा है। अब समय आ गया है कि इसे सभी बंधनों से मुक्त किया जाए। इसके लिए संगठन को कानूनी कार्रवाई का भी क्यों न सहारा लेना पड़़े। कुछ लोग सरकार व कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। वे इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं महासंघ गैर राजनीतिक संगठन है। सही भावना के साथ स्थापना दिवस अलग-अलग मनाना गलत नहीं है बशर्ते उद्देश्य सही हो। सभी कर्मियों को एक मंच पर आना होगा।

विनोद कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.