राजकीय अध्यापक संघ का चुनाव नौ को
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव 9 नवंबर को शिमला में होंगे। इनमें नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। यह बात संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग संगठन को कमजोर करने में तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग संघ पर असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ऐसे आरोपों पर भी सफाई है। उन्होंने प्री नर्सरी शिक्षा देने के प्रावधान का विरोध किया। चौहान ने कहा कि बिना शिक्षकों के यह प्रावधान लागू किया गया है। स
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ का चुनाव नौ नवंबर को शिमला में होगा। इसमें नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संगठन को कमजोर करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघ पर असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ऐसे आरोपों पर भी सफाई दी। उन्होंने प्री नर्सरी शिक्षा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षकों के यह प्रावधान लागू किया गया है। सरकार को चाहिए कि वह इसके लिए शिक्षकों की भर्ती करे। शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सरकारी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे हैं। साठ फीसद से ज्यादा विद्यार्थी निजी स्कूलों की ओर जा रहे हैं जबकि वहां प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं।