Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रचार में आज से दिखेगी धार

दश्हरा उत्सव के समाप्त होते ही उपचुनाव के प्रचार में तेज धार देखने को मिलेगी। कांग्रेस के स्टर प्रचारक चुनाव प्रचार में तेजी लाएंगे। इस सप्ताह पूर्व केंद्रीय मंत्रही आनंद शर्मा के अलावा रजनी पाटिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रचार में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 08:16 PM (IST)
कांग्रेस के प्रचार में
आज से दिखेगी धार
कांग्रेस के प्रचार में आज से दिखेगी धार

राज्य ब्यूरो, शिमला : धर्मशाला व पच्छाद में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस दशहरा उत्सव समाप्त होते ही बुधवार से प्रचार को धार देगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में तेजी लाएंगे। इस सप्ताह पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रचार में उतरने की संभावना है।

loksabha election banner

कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक और बड़े नेता चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए लोगों के घर-घर दस्तक देंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पूर्व मंत्रियों, नेताओं व विधायकों की ड्यूटी लगाई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व अन्य नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और युवा कांग्रेस ने भी प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय द्वारा तैयार की गई रणनीति के तहत घर-घर जाकर चुनाव प्रचार होगा। इस सप्ताह दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा बड़ी रैलियां करने की योजना है। कुलदीप राठौर ने कहा कि बुधवार से चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों के साथ विधायक और नेता प्रचार में उतर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.