Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Weather Update : मार्च में बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड, बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी मुश्किलें

Himachal Pradesh Weather Update बर्फबारी और बारिश के कारण फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है कई सड़के बंद है। बर्फीली हवाओंं ने मुश्किल बढ़ा दी हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 07:57 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 12:11 PM (IST)
Himachal Pradesh Weather Update : मार्च में बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड, बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी मुश्किलें

शिमला, राज्य ब्यूरो। मार्च माह में शिमला सहित किन्नौर, लाहुल स्पीति, मंडी और कुल्लू मेंं हुई ताजा बर्फबारी के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड हो गई है। प्रदेश में चल रही चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही बर्फीली हवाओं ने मुश्किलों को और बढ़ाया हुआ है। बोर्ड की पररीक्षाएं शुरु हो गई हैं और ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार से ही बर्फबारी व वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम के कड़े तेवर रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। 

loksabha election banner

प्रदेश में ताजा बर्फबारी के कारण 160 के करीब सड़कों के बंद होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। शिमला सहित कुफरी, नारकंडा और खड़ा पत्थर में ताजा बर्फबारी हुई है। कल्पा, केलांग, कुफरी डल्हौजी आर मनाली में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। शिमला सहित बर्फबारी व वर्षा के कारण न्यनूतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

खराब मौसम परीक्षा दे रहे छात्रों पर भारी पड़ रहा है । बीती रात को शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बीच बच्चों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। आज 10वी औऱ 11वी का इंगलिश का पेपर है। इस के अलावा 12वी में एकाउंट्स ओर बायोलॉजी का पेपर है। ठंड के बीच छात्रों को ये परीक्षा देनी पड़ेगी। 

ताज़ा बर्फबारी से खिड़की, खड़ापथर, कुफरी  व नारकंडा में सड़क बंद है । मशोबरा खुला है पर अत्याधिक फिसलन है। छोटी गाडियां ही चल पा रही हैं। पुलिस ने गाड़ी सड़क के हिसाब से सावधानीपूर्वक चलाने का आग्रह किया है।  सहायता के लिए 112 या 1077 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

बोर्ड से पेपर स्थगित करने की उठाई मांग

शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और ठंड को देखते हुए 10वी और 12वी की परीक्षाओ को रद करने की मांग की है। राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने इस को लेकर सुबह ही बोर्ड सचिव अक्षय सूद से बात की और उन्हें पूरी वस्तुस्थिति बताई। संघ ने आरोप लगाया कि उन्होंने उन बच्चों के हित मे कोई रुचि नही दिखाई जो भारी बर्फ के कारण  आज पेपर में नही पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की रिपोर्ट आएगी तब निर्णय लिया जाएगा।

डीसी भी ताल गए बात

वीरेंद्र चौहान ने कहा कि इस को लेकर जिलाधीश शिमला अमित कश्यप से बात की और पूरी वस्तुस्थिति बताई वो भी यह कह कर कन्नी काट गए कि ये बोर्ड का मामला है।   उन्होंने कहा कि प्रशासन और बोर्ड को छात्रों की कोई परवाह नही है।

बर्फबारी और बारिश से लौटा ठंड का दौर

प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों सहित शिमला में शुक्रवार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने के कारण एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। दिनभर बर्फबारी व बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहा। कुफरी सहित किन्नौर, लाहुल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी व बारिश के कारण अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री तक गिरावट आई है। बारिश के कारण विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा देने के लिए जाते समय काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों मेंं बारिश की संभावना जताई है। 

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को भी बर्फबारी व वर्षा की संभावना है।  

कहां कितनी बर्फबारी सेंटीमीटर में 

खदराला       23 

कुफरी        15 

डलहौजी      10 

गांदला        04 

केलांग       05 

प्रदेश में कहां कितनी वर्षा मिलीमीटर में 

संगडाह        72 

सोलन         60 

नाहन          47.6 

कसौलनी      45 

राजगढ़        36.7 

गोहर          25 

श्री नैनादेवी   24.6 

ऊना          13.0 

मनाली         8.0 

धर्मशाला       5.0 

राजगढ़        12.0

(वर्षा मिलीलीटर में)

Coronavirus: महंगे मास्क बेचने पर होगी कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों में छापामारी शुरु


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.