प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए दें योगदान : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने विजयदशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी त्यौहार पर स्वस्थ समाज व नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक फ्री इंडिया स्वच्छ भारत और अभियान को अपना कर हम सब योगदान दे सकते हैं। विजयदशमी का त्यौहार अधर्म पर धर्म की असत्य पर
राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दशमी पर लोगों से स्वस्थ समाज व नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छ भारत अभियान को अपना कर हम बेहतर समाज निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विजय दशमी का त्योहार सत्य की विजय का प्रतीक है। बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकती है। अपने आसपास व्याप्त छोटी-छोटी बुराइयों और कुव्यवस्था के खिलाफ अभियान चलाकर हम इस पर्व को और सार्थक बना सकते हैं।