हिमाचल में 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़कर हुई 3000, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
हिमाचल प्रदेश में 100 प्रतिशत दिव्यांगों की मासिक पेंशन 1700 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है, जिससे ...और पढ़ें

100% दिव्यांगों का राहत भत्ता 1700 रुपये से बढ़ाकर किया 3000 किया गया।
HighLights
100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से 3000 रुपये हुई
बढ़ी दरें 1 अप्रैल 2026 से होंगी लागू
6,000 से अधिक दिव्यांगों को मिलेगा लाभ
राहत भत्ते में बढ़ोतरी दिव्यांग लोगों के लिए बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो जाएगी।
अप्रैल 2026 से लागू होगी ये स्कीम
सामाजाकि सुरक्षा की बढ़ी हुई पेंशन की यह दरें पहली अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इससे छह हजार से अधिक दिव्यांगों को को लाभ होगा। मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगने के बाद अब सामाजिक सुरक्षा (पेंशन/भत्ता) नियम, 2010 में संशोधन करते हुए सरकार ने दिव्यांग राहत भत्ते की दरों में भारी बदलाव किया है।
इन लोगों को मिलेगी 1700 रुपये पेंशन
70 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक की दिव्यांगता वाले श्रेणी के पात्र लोगों को पहले की तरह 1700 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती रहेगी। सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) सीपी वर्मा की ओर से वीरवार को जारी आदेश से प्रदेश के हजारों दिव्यांगजनों राहत का स्पर्श मिलेगा।
सरकार ने इस संबंध में सभी संबंधित जिला कल्याण अधिकारियों, प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश भेज दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में SMC और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए भर्ती का रास्ता खुला, 4800 पदों पर होगी नियुक्ति
