19 साल बाद रैंप पर उतर दिव्या ने दिखाया जलबा
सपनों को पूरा करने के लिए अगर हिम्मत और जुनून हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं। यह बात वीरवार को शिमला के लैंडमार्क होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दिव्या मंगला ने कही। उन्नीस वर्ष के लंबे अंतराल के बाद रैंप पर उतरी दिव्या मंगला 26 मई को दिल्ली में आयोजित दिवालिसियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता बनी है। मिसेज यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा
संवाद सूत्र, शिमला : सपनों को पूरा करने के लिए अगर हिम्मत और जुनून हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं। यह बात मिसेज इंडिया यूनिवर्स-2019 और मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली दिव्या मंगला ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
19 साल के बाद रैंप पर उतरी दिव्या मंगला 26 मई को दिल्ली में आयोजित दिवालिसियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता बनी हैं। मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से आई 30 प्रतिभागियों को पछाड़ दिवालिसियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब हासिल किया है।
हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए दिव्या मंगला को मिसेज इंडिया यूनिवर्स व मॉडल आफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देते हुए भी दिव्या ने खिताब जीत कर महिलाओं की योग्यता का परिचय दिया। दिव्या इससे पहले 2000 में भी मिस हिमाचल के ताज पहन चुकी हैं और जनवरी 2019 में पंजाब में हुई सुपर स्टार मॉम प्रतियोगिता भी जीत चुकी हैं। दिव्या सामाजिक सेवा में भी सक्रिय योगदान देती हैं। महिलाओं व लड़कियों में निजी स्वच्छता के प्रति विशेष कर रही हैं।
संस्था के सीईओ नरेश मदान ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य लीक से हट कर दो श्रेणियों में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करना था जिसके तहत क्लासिक व प्लेटिनम श्रेणियां रखी गई। गृहणियों व अन्य कामकाजी महिलाओं के अलावा प्लस साइज की महिलाओं की भी, कुछ करने की ख्वाइशों को मंच प्रदान करने के लिए संस्था काम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश सौंदर्य व हुनर से भरा पड़ा है और उनकी संस्था इस सौंदर्य व हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए शिमला में ग्रूमिग सेंटर खोलेगी। इसका संपूर्ण दायित्व दिव्या मंगला निभाएंगी। यहां पर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभा को भी निखारा जाएगा। इसके अलावा संस्था आगामी महीनों में शिमला में मिसेज हेरिटेज वर्ल्ड इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता भी करवाने जा रही है। पहले यह प्रतियोगिता अहमदाबाद में होनी थी लेकिन शिमला के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखते हुए शिमला में करवाने का निर्णय लिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप