Move to Jagran APP

कांग्रेस की अंतर्कलह जगजाहिर, नेता आपस में उलझे : सत्ती

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी की आपसी अंतर्कलह जगजाहिर है और इसका जीता जागता उदाहरण एआईसीसी सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से इस्तीफा मांगना है। कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में उलझे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 08:15 PM (IST)
कांग्रेस की अंतर्कलह जगजाहिर, नेता आपस में उलझे : सत्ती
कांग्रेस की अंतर्कलह जगजाहिर, नेता आपस में उलझे : सत्ती

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह जगजाहिर हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में उलझे हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू भी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।

loksabha election banner

सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अब एक जिला की पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस क्षेत्रवाद की राजनीति करती आई है। कांग्रेस नेताओं ने कभी जनहित व प्रदेश हित की बात नहीं की और अपने तक ही सीमित रहकर आपस में उलझते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि धरातल पर कांग्रेस नेता कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस पच्छाद व धर्मशाला में उपचुनाव जीतने की बात कर रही है लेकिन अपने कुनबे को नहीं संभाल पा रही है। कांग्रेस नेताओं को आत्ममंथन की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले दोनों उपचुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.