Move to Jagran APP

एक साथ चुनाव करवाने पर शिमला में आज होगा मंथन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला में शनिवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र चार का शुभारंभ होगा। इसकी अध्यक्षता सुमित्रा महाजन करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:39 PM (IST)
एक साथ चुनाव करवाने पर
शिमला में आज होगा मंथन
एक साथ चुनाव करवाने पर शिमला में आज होगा मंथन

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला में शनिवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र-4 के सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी। वह सम्मेलन को संबोधित भी करेंगी।

loksabha election banner

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान भारत में लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने सहित मादक पदार्थो का बढ़ता सेवन, दुष्प्रभाव व समाधान विषय पर चर्चा होगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं सुमित्रा महाजन की अगुवाई हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उनके शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन में हिमाचल सहित सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विधायक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के लिए गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यप्रसाद त्रिवेदी, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल, उपाध्यक्ष संतोष यादव, जम्मू-कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल के सिंह सहित छह राज्यों के तीन-तीन विधायक भी आए हैं। ई-विधान प्रणाली की मिलेगी जानकारी

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्य शामिल हैं। सम्मेलन का शुभारंभ सम्मान समारोह के साथ होगा। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी राष्ट्रीय ई-विधान प्रणाली पर प्रस्तुति देंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली का सदन में प्रदर्शन किया जाएगा। ई-विधान प्रणाली के प्रभाव व लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सदन में कागज रहित मूक प्रश्नकाल भी होगा जिसका संचालन ई-विधान के माध्यम से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.