ठियोग कॉलेज में दिनेश कुमार बने पीटीए अध्यक्ष
ठियोग डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक स्तर के लिए पीटीए का गठन किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, ठियोग : ठियोग डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक स्तर के लिए पीटीए का गठन किया गया है, जिसमें दिनेश कुमार को अध्यक्ष और अनिल ग्रोवर को उपाध्यक्ष चुना गया है। प्राचार्या अनुपमा गर्ग की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया। सदस्यों में गीता राम को कोषाध्यक्ष, बृज लाल संयुक्त सचिव, राजेंद्र शर्मा मुख्य सलाहकार, सुषमा और संदीप भारद्वाज को सदस्य बनाया गया है। कॉलेज के प्राध्यापक सत्य नारायण स्नेही को सचिव तथा अनिता राठौर व डा राकेश शर्मा को सदस्य चुना गया है। नई कार्यकारिणी की बैठक में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें