होम क्वारंटाइन में नियम तोड़ा तो होगी एफआइआर: डीजीपी
प्रदेश में तब्लीगियों की पहचान करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में तब्लीगी जमात से जुड़े 70 और लोगों की पहचान की गई है। अब तक कुल 915 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें वे लोग भी है जो मरकजी के संपर्क में आए हैं। पिछले चौबीस घंटों के अंदर जमात से संबंधित व्यक्तियों पर पहचान छिपाए जाने के आरोप में एक और एफआइआर दर्ज की गई है। इससे के साथ ही तब्लीगियों के खिलाफ दर्ज मामलों की तादाद बढ़कर 30 हो गई है। इनमें 110 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है। डीजीपी एसआर मरडी
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिमला में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसआर मरडी ने कहा कि होम क्वारंटाइन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब एफआइआर दर्ज होगी। पुलिस क्वारंटाइन किए गए सभी व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही है। कानून तोड़ने वालों को घरों से स्कूलों या दूसरी जगहों पर भेजा जाएगा।
प्रदेश में तब्लीगी जमात के लोग की पहचान करने की मुहिम जारी है। सोमवार को तब्लीगी जमात से जुड़े 70 और लोगों की पहचान की गई है। अब तक 915 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें वे लोग भी हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई मरकज से लौटे थे या उनके संपर्क में आए हैं। रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक पहचान या जानकारी छिपाने पर एक और एफआइआर दर्ज हुई है। अब तक जमातियों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 30 हो गई है। इनमें 110 लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस के साथ न करें दुर्व्यवहार
डीजीपी ने पंजाब पुलिस के एएसआइ के हाथ काटने की घटना पर चिता जताई। कहा कि अगर हिमाचल में ऐसी घटनाएं हुई तो पुलिस कड़ी कारवाई करेगी। लोगों से अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करें और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार न करें। सड़कों पर खड़े कर्मचारियों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। यही बात पुलिस कर्मियों पर भी लागू होती है। घरेलू हिंसा की करें शिकायत
अगर कोई व्यक्ति घरेलू हिसा करता है तो उसकी 112 पर शिकायत करें। इसमें राशन की जमाखोरी करने वालों की भी शिकायत हो सकेगी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में राशन की कोई कमी नहीं है। पर्यावरण का करें संरक्षण
डीजीपी ने कहा कि लोग पर्यावरण का संरक्षण करें। धरती मां को बचाने के लिए हमें धर्मगुरु दलाईलामा के सूत्र पर अमल करना चाहिए। हम पर्यावरण के साथ निकट भविष्य में भी छेड़छाड़ न करें। चंद पैसों की खातिर अवैध खनन न करें। जमातियों की पहचान
जिला पुलिस,जमाती
बद्दी,291
बिलासपुर,23
चंबा,207
हमीरपुर,14
कांगड़ा,80
मंडी,24
शिमला,27
सिरमौर,58
ऊना,191
कुल,915