हिमाचल में धूप खिलने के बाद भी गिरा पारा, पालमपुर और शिमला में लुढ़का तापमान; ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
-1793986580856_m.webp)
हिमाचल में धूप खिलने के बाद भी गिरा पारा। फाइल फोटो
HighLights
धूप के बावजूद दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट।
तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
10-13 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ से हिमपात और वर्षा की संभावना।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री तक की गिरावट आई है। इस गिरावट के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट पालमपुर में 1.6, शिमला में 1.4 कांगड़ा और सुंदरनगर में एक डिग्री जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से कम की गिरावट आई है। केलंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक, ऊना में 33.4 डिग्री, सुंदरनगर में 2.7 और धर्मशाला में सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से 13 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट आई है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -2.0 जबकि ताबो में 0.2, केलंग में 0.3 और कल्पा में 3 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी दो दिनों के दौरान तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है।
कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 11.4 19.6
- सुन्दरनगर 9.0 28.9
- भुंतर 7.6 27.4
- कल्पा 3.0 18.0
- धर्मशाला 12.2 26.0
- कांगड़ा 11.5 27.9
- ऊना 13.2 33.4
- नाहन 12.6 25.5
- केलंग 0.3 14.3
- सोलन 8.2 25.0