पुरटा बस्ती को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग
संवाद सूत्र नेरवा उपमंडल नेरवा वार्ड की पुरटा बस्ती के लोगों ने बस्ती को नवगठित नगर पंचाय
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 02:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, नेरवा : उपमंडल नेरवा वार्ड की पुरटा बस्ती के लोगों ने बस्ती को नवगठित नगर पंचायत नेरवा में शामिल करने की मांग उठाई है। बस्ती के दुल्ला राम पुरटा, बुद्धि सिंह पुरटा, दीप राम, सूरत राम, सुरेश कुमार, रविद्र, कुब्जा, सेवता, मोहर सिंह व गोविद ने उपायुक्त अमित कश्यप को पत्र लिखकर मांग की है कि पंचायत नेरवा के नेरवा वार्ड की पुरटा बस्ती को नवगठित नगर पंचायत में शामिल किया जाए। इन लोगों का आरोप है कि राजनीतिक रंजिश के चलते कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझ कर बस्ती के आठ-दस घरों को नवगठित नगर पंचायत नेरवा से बाहर किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें