Move to Jagran APP

64 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 64 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:29 PM (IST)
64 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों
को डीजीपी डिस्क अवार्ड
64 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के 64 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर रिज मैदान शिमला में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी एसआर मरडी ने वर्ष 2016, 2017 व 2018 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने वालों में आसिफ जलाल डीआइजी दक्षिणी रेंज शिमला, गुरदेव शर्मा एसपी जिला मंडी, शुभ्रा तिवारी समादेशक (कमांडेंट) छठी आइआरबी धौलाकुआं, रोहित मालपानी एसपी पुलिस जिला बद्दी, डॉ. खुशहाल शर्मा एसपी कानून एवं व्यवस्था राज्य पुलिस मुख्यालय, संजीव गांधी द्वितीय आइआरबी सकोह, गौरव सिंह एसपी कुल्लू्, दिवाकर शर्मा एसपी ऊना, डॉ. मोनिका एसपी चंबा, भगत सिंह ठाकुर राज्य पुलिस कल्याण अधिकारी पुलिस मुख्यालय, वीरेंद्र कालिया एएसपी सीआइडी क्राइम शिमला, पंकज शर्मा एएसपी टीटीआर शिमला, मनमोहन सिंह एएसपी जिला शिमला, विजय शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, राजेश कुमार डीएसपी पीटीसी डरोह, बीर बहादुर डीएसपी चंबा, संतोष शर्मा डीएसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सोलन, कुलदीप कुमार डीएसपी डरोह व राम सरण डीएसपी सलूणी जिला चंबा शामिल हैं।

पुलिस निरीक्षक रविद्र कुमार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, निरीक्षक लखबीर सिंह एसएचओ थाना बद्दी, निरीक्षक नवीन झाल्टा प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई सोलन, निरीक्षक अंकुर शर्मा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर, निरीक्षक संजय कुमार थाना पावंटा साहिब, निरीक्षक विरोचन एसएचओ थाना बरमाणा, निरीक्षक धर्म एसएचओ थाना सदर सोलन, निरीक्षक रजनीश ठाकुर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, निरीक्षक दयाराम एसएचओ थाना पतलीकूहल, उप निरीक्षक संजय कुमार पुलिस जिला बद्दी, उप निरीक्षक निर्मल दास एसएचओ थाना जवाली, उप निरीक्षक श्याम लाल एसएचओ थाना पंचरुखी, उप निरीक्षक सुभाष शास्त्री एसएचओ थाना सुजानपुर, उप निरीक्षक सुभाष कुमार द्वितीय आइआरबी सकोह ,उप निरीक्षक रूप लाल थाना प्रभारी रामशहर, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार थाना प्रभारी चिड़गांव, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह प्रभारी यातायात इकाई धर्मशाला, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार राज्य गुप्तचर विभाग, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार लाहुल स्पीति, सहायक उप निरीक्षक चिरंजी लाल जिला कांगड़ा, सहायक उप निरीक्षक टेक चंद पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह, सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह कांगड़ा, सहायक उप निरीक्षक, जगदीश चंद जिला बिलासपुर, सहायक उप निरीक्षक हामिद मोहम्मद जिला कांगड़ा, सहायक उप निरीक्षक देवराज पुलिस जिला बद्दी, मानद सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह राज्य गुप्तचर विभाग, मानद सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार जिला कुल्लू को भी डीजीपी डिस्क अवार्ड दिया गया है।

पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को भी डीजीपी डिस्क अवार्ड दिए गए। इनमें मुख्य आरक्षी अनिल कुमार चतुर्थ आइआरबी जंगलबैरी, नरेश कुमार जिला हमीरपुर, पवन कुमार पुलिस जिला बद्दी, मनोहर लाल चतुर्थ जंगलबैरी, योगेश कुमार आइआरबी वनगढ़, आजाद सिंह डरोह, टेक चंद जिला मंडी, सुशील कुमार राज्य गुप्तचर विभाग, राजेश कुमार डरोह, विजय सिंह जिला कुल्लू, दौलत राम जिला बिलासपुर, चमन लाल जिला सोलन, मानद मुख्य आरक्षी जोगिद्र सिंह कुल्लू, आरक्षी गोगी राम जंगलबैरी, आरक्षी भानू प्रकाश जिला किन्नौर, आरक्षी अमरेंद्र जिला सिरमौर, आरक्षी नितिन कुमार कुल्लू और आरक्षी अली मोहममद जिला सोलन शामिल हैं। 2009 में शुरू

डीजीपी डिस्क अवार्ड वर्ष 2009 से देना शुरू किए गए थे। वर्ष 2009 में 38, 2010 में 43, 2011 में 59, 2012 में 39, 2013 में 32, 2014 में 63 व 2015 में 44 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.