Move to Jagran APP

संविधान देश को अखंड रखने के साथ, भारत निर्माण की है बुनियाद : सुरेश कश्‍यप

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 26 नवंबर भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। यह संविधान की भावना है।इसी का हमें ध्यान रखना है।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 03:18 PM (IST)
सुरेश कश्यप ने सभी को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शिमला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 26 नवंबर भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। भारत का संविधान वह ताक़त है जो इस देश को एक और अखंड रखने के साथ एक नए भारत के निर्माण की बुनियाद भी तैयार करता है।

loksabha election banner

विविधताओं से भरे भारत को जोड़ने के लिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर समेत देश के संविधान निर्माताओं की जो भूमिका रही है, उसे यह देश कभी नहीं भूलेगा। हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, हमारा संविधान भी हमें यही निर्देश देता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अंतिम शब्द हैं, कि हम दृढ़संकल्प होकर, इस संविधान को ‘आत्मार्पित’ करते हैं। हम इसे ‘आत्मार्पित’ करते हैं, यानी सबसे पहले इसका पालन हम स्वयं करेंगे, फिर औरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

यह संविधान की भावना है।इसी का हमें ध्यान रखना है। उन्होंने बताया कि आज सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन भी सुना और बूथ स्तर तक इस उद्बोधन के विशेष बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की। पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 27 दिसंबर से 6 दिसंबर तक संविधान दिवस को लेकर बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन भी करने जा रही है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को संविधान के विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को भी सुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.