Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, ठियोग में शक्ति एप की दी जानकारी

एप पर महिला का वोटर आई कार्ड का नंबर डालने पर एक संदेश आने के बाद महिला कार्यकर्ता अपनी बात केंद्र के शीर्ष नेता राहुल गांधी से तक पहुंचा सकती हैं।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 03:40 PM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, ठियोग में शक्ति एप की दी जानकारी
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, ठियोग में शक्ति एप की दी जानकारी

ठियोग, जेएनएन। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने आम महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए शक्ति एप के बारे में बताया। इस बाबत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि बहल की अध्यक्षता में रविवार को सराय हाल ठियोग में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बहल ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

loksabha election banner

शक्ति एप शिमला जिला अध्यक्षा राजेश्वरी शर्मा ने एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एप पर महिला का वोटर आई कार्ड का नंबर डालने पर एक संदेश आने के बाद महिला कार्यकर्ता अपनी बात केंद्र के शीर्ष नेता राहुल गांधी से तक पहुंचा सकती हैं।

इस अवसर पर राजेश्वरी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हितों की अनदेखी की है। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं-युवाओं और आम जनता से झूठे वादों के सहारे ही 2014 में सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। सुमित्रा चंदेल और नारकंडा ब्लॉक की राजकुमारी ने महिला शक्ति को एकजुट होने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए घरेलू महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया। युवा जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से मतभेद भूलाकर एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा शशि बहल, शक्ति एप जिला शिमला अध्यक्षा राजेश्वरी शर्मा, सिरमौर कमेटी सचिव सत्या गांगटा, जुब्बल अध्यक्षा अनिता चौहान, शहरी अध्यक्षा कमला शर्मा, ठियोग कुमारसेन कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द शर्मा, ठियोग विधानसभा से चुनाव लड़ चुके दीपक राठौर एसुमित्रा चन्देल, पूजा शर्मा, रीना शर्मा, सत्या गाजटा, सोनिया चौहान उषा डोगरा सहित अन्य मंडलों के प्रधान व महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.