Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका सत्ती का पुतला

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी व गाली गलौच के विरोध मे जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी व शिमला ग्रामीण डीसी आफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 07:32 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका सत्ती का पुतला
कांग्रेस ने फूंका सत्ती का पुतला

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी व शिमला ग्रामीण ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सत्ती का पूतला भी फूंका। शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा की अगुआई में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सतपाल सत्ती के खिलाफ नारेबाजी की। अरुण शर्मा ने कहा कि राजनीति का इससे निम्न स्तर आज तक नहीं देखा है। एक प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान व्यक्ति अपने शब्दों का चयन भी सही ढंग से न कर पाए। विपक्ष से विचारधारा की लड़ाई सदियों से चली आ रही है, लेकिन भाजपा द्वारा ये अनोखी पौध तैयार की जा रही है, जहां न शब्दों की मर्यादा है न बड़े-छोटे का कोई मान सम्मान है। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा महिला सम्मान के नाम पर बड़े होर्डिग्स लगाने वाले भाजपा के लोग महिलाओं और बुजुर्गो का कैसा सम्मान करते हैं, यह देश देख रहा है।

loksabha election banner

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महेश्वर चौहान, हरीकृष्ण हिमराल, महिदर चौहान, यशवंत छाजटा, तनु चौहान, प्रदीप भुजजा, इंद्रजीत, आनंद कौशल, दिवाकर देव शर्मा, अमित नंदा, वेद प्रकाश, सुरेंद्र चौहान, जितेंद्र, नरेश दासटा, राजीव, विनोद जिटा, आकाश सैनी, प्रतीक शर्मा, चंद्रशेखर, चंद्र मोहन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

--------

सत्ती सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : युवा कांग्रेस रामपुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को जल्द सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने को कहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर और युवा कांग्रेस रामपुर प्रभारी उज्ज्वल सेन मेहता ने कहा की सतपाल सत्ती की भाषा से साफ है कि उनकी सोच कितनी निम्न स्तर की है।

---------- राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्ती को पद से हटाने की मांग

जागरण संवाददाता, सोलन : सतपाल सत्ती की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस सोलन ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि रामशहर में आयोजित एक जनसभा के दौरान सत्ती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को सोलन में पुराने डीसी ऑफिस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. कैलाश पराशर ने कहा की सतपाल सत्ती द्वारा इस्तेमाल की गई अशोभनीय भाषा उनकी मानसिकता का उदाहरण है। इस अवसर पर विनोद सुल्तानपुरी, रमेश ठाकुर, सुरिदर सेठी, जगमोहन मल्होत्रा, अरविंद गुप्ता, अरुण शर्मा, संजय भंडारी, मुकेश शर्मा, रोशन ठाकुर, बलदेव ठाकुर, शिव दत्त ठाकुर, अंकुश सूद, उषा शर्मा, अमित ठाकुर, अमन सेठी, सुभाष वीरमणि, वीरेंदर ठाकुर, विनोद कुमार, शमशेर सिंह, जतिन सोनी, अजय कंवर, चैन सिंह ठाकुर, हरी मोहन शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, श्याम लाल, जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

--------

सत्ती के बयान को राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौन स्वीकृति : कंवर

संवाद सूत्र, जुब्बल : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कंवर नरेंद्र ने सतपाल सत्ती को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के पीछे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मौन स्वीकृति लग रही है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से सत्ती को पद से हटाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.