Move to Jagran APP

कांग्रेस ने रिज मैदान पर किया मौन प्रदर्शन

विश्व ¨हदू महासभा तथा आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर गोली चलाने और नाथुराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाने के विरोध में कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष मुंह पर पट्टियां बांध मौन

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:42 PM (IST)
कांग्रेस ने रिज मैदान पर किया मौन प्रदर्शन
कांग्रेस ने रिज मैदान पर किया मौन प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, शिमला : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर गोली चलाने और नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाने के विरोध में कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष मुंह पर पट्टियां बांध मौन प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी सहित पार्टी पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा का पूरी दुनिया अनुसरण कर रही है। खेद की बात है कि भारत में कुछ सांप्रदायिक ताकतें केंद्र सरकार के इशारों पर गांधी की विचारधारा पर कुठाराघात कर रही हैँ। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी ¨नदा करती है। महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है जिसका कभी वध नहीं किया जा सकता है। ये घटना बहुत ही शर्मनाक है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई होना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.