Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजनीति सुक्खू का ठौर, हिमाचल में राठौर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े बदलाव के संकेत हैं। पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर कुलदीप राठौर की आने वाले दिनों में ताजपोशी हो सकती है।

By Edited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 08:00 AM (IST)
राष्ट्रीय राजनीति सुक्खू का ठौर, हिमाचल में राठौर

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े बदलाव के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का ठौर राष्ट्रीय राजनीति तो हिमाचल में कुलदीप राठौर का दौर शुरू होने वाला है। पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर कुलदीप राठौर की आने वाले दिनों में ताजपोशी हो सकती है। आला नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा की और से राहुल गांधी के पास राठौर की पैरवी करने के बाद ताजपोशी तय मानी जा रही है। दीवाली से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संबंध में आदेश जारी होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

दिल्ली में हिमाचल के तीन नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है। इनमें कुलदीप राठौर के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और विधायक हर्षवर्धन चौहान थे। राठौर के नाम पर हिमाचल से सभी कांग्रेस नेता सहमत हैं। वह प्रदेश कांग्रेस महासचिव के पद पर लंबे अर्से से हैं और पीसीसी के सदस्य भी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाकर उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनको हटाने की कई बार वकालत कर चुके हैं।

दोनों में कई बार शब्दों की जंग छिड़ चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की तैयारी है, जिसके लिए इन दिनों दिल्ली में कसरत चल रही है। सूत्रों के अनुसार कुलदीप राठौर के नाम की पैरवी सुक्खू ने भी की है। हालांकि कांग्रेस के नेता अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। रठौर-वीरभद्र में रहा है 36 का आंकड़ा यह अलग बात है कि पूर्व में वीरभद्र का राठौर के साथ 36 का आंकड़ा रह चुका है। जब राठौर विद्या स्टोक्स के खास सिपाहसलारों में माने जाते थे। राठौर युवा कांग्रेस के समय से ही आनंद शर्मा के करीबी रहे हैं। यही कारण है कि उनको हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए सभी एकमत हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी में सहमती बनी हो। -कुलदीप राठौर, कांग्रेस नेता।

  प्रदेश अध्यक्ष को बदलना या नहीं बदलना राहुल गांधी के अधिकार क्षेत्र में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से कोई नाम नहीं मांगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही निर्णय लेंगे कि किसे अध्यक्ष बनाना है। -रजनी पाटिल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.